{"_id":"5a05fa194f1c1b3c3d8b68ef","slug":"171510341145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ठगी करने वाले युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने ठगी करने वाले युवक को दबोचा
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ठगी करने वाले युवक को दबोचा
बड़ौत। बदायूं के एक व्यक्ति को मोबाइल फोन पर एक बीमा कंपनी की किश्त जमा करने पर फर्जी तरीके से 90 हजार रुपये अपने एकाउंट में डलवाने के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया और उससे पूछताछ करने में जुटी है।
अक्तूबर 2017 में बदायूं के बिजेंद्र शरण यादव के मोबाइल पर फोन आया। उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उससे जुड़ी बीमा कंपनी से बोल रहा है। बताए गए खाते में अपनी किश्त के 90 हजार रुपये जमा करा दें तो उसने उक्त खाते में पैसा जमा करा दिया। लेकिन बाद में पता चला कि किश्त जमा नहीं हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति बड़ौत के एक मोहल्ले का रहने वाला है।
इस मामले में उसने अक्तूबर माह में कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई और वह मोबाइल नंबर भी अंकित किया। इससे एकाउंट में पैसे डालने को कहा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर का पता किया तो वह बिनौली रोड से सटे न्यू रामनगर के बोबी सिंह का है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि बैंक के एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल लेकर यह फोन किया था। पुलिस उसका भी पता लगाने में जुटी है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।