फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को चाटा मारा

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को चाटा मारा

Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को चाटा मारा
बागपत। शहर में एक युवती से छेड़छाड़ की गई। इसके विरोध पर मनचले ने उसको चांटा मार दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग गया। इसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर कहा कि निकाय चुनाव के दावेदार शराब बाट रहे हैं। उसे पीकर ही युवक इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। सीओ ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर की एक युवती पड़ोस में खाली पड़े स्थान से अपने पशुओं को घर पर लेने के लिए गई । इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसका चाटा मार दिया। युवती की आवाज सुनकर मोहल्ले की महिला-पुरूष इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना है कि निकाय चुनाव में कुछ दावेदार शराब बांट रहे हैं। उसको पीकर युवक इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उधर सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


महिला से रेप के प्रयास का मामला छेड़छाड़ में दर्ज
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दूसरे समुदाय के चार लोगों ने खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसकी पुलिस से शिकायत की । इस मामले में आरोपी लक्षण और बुद्वू और दो अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed