फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में असारा के कारोबारी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में असारा के कारोबारी की मौत

Fri, 22 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में असारा के कारोबारी की मौत
बागपत। संदिग्ध परिस्थितियों में असारा गांव के कारोबारी की मौत हो गई। परिजनों और पार्टनर ने एक दुकानदार पर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस उसकी बीमारी से मौत होना मान रही है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारोबारी की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

असारा गांव निवासी महेंद्र (55) पुत्र जगराम गांव के ही पालेराम के साथ गेहूं और अन्य सामान की खरीद फरोख्त कराता था। महेंद्र का शव गांव के रजबाहे के पास बृहस्पतिवार सुबह पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। पालेराम ने बताया गेहूं के करीब 85 हजार रुपये बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव के दुकानदार पर थे। महेंद्र को दुकानदार ने रुपये देने के लिए शामली के एलम में बुलाया । इसकी जानकारी खुद महेंद्र ने उनको फोन पर दी। बाद में उसने फोन करके यह भी बताया दुकानदार ने रुपये नहीं दिए और फिलहाल बहुत मुश्किल में है। उन्होंने कहा आरोपी दुकानदार ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या की है। उसके बेटे सुभाष ने कहा पिता की हत्या की गई है। उधर, रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा दुकानदार महेंद्र हार्ट का मरीज था। प्रथम दृष्टता उसकी हार्टअटैक से जान गई है। सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
बागपत। मृतक महेंद्र के चार बेटे और पांच बेटी है। इस घटना की सूचना मिलते ही महेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed