फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा के घर पहुंच गए मनचले, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

छात्रा के घर पहुंच गए मनचले, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के घर पहुंच गए मनचले, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
बागपत। छेड़छाड़ करने पर छात्रा के पिता ने युवक को डांट दिया। इसी बात पर आरोपी छात्र अपने तीन साथियों के साथ छात्रा के घर में पहुंच गया। परिजनों ने मनचले की पकड़कर धुना और पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। वहां पर पढ़ने वाला छात्र उस पर गलत नजर रखता था। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता । परेशान होकर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दे दी । पिता ने आरोपी छात्र को डांट दिया । इससे क्षुब्ध होकर छात्र अपने तीन साथियों के साथ छात्रा के घर बुधवार दोपहर पहुंच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। खुद को पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग लिए और ऑटो में सवार होकर बागपत अपने लगे, लेकिन छात्रा के परिजनों ने उनको पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंपा। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed