{"_id":"599b37774f1c1ba80e8b4953","slug":"171503344503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइकें व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइकें व नकदी लूटी
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर और बिजवाड़ा मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए राहगीरों से दो बाइक व नकदी लूट ली।
बदमाशों ने सबसे पहले धनौरा सिल्वरनगर मार्ग पर ओमवीर पुत्र कालूराम निवासी धनौरा सिल्वर नगर को निशाना बनाते हुए उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और उससे बाइक व पांच सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने बिजवाड़ा-माखर मार्ग पर वहां से गुजर रहे दीपक पुत्र वेदपाल निवासी एलम से उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। एक साथ लूट की दो वारदातों से लोगों मेें दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने बिनौली थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए लूटी गई बाइकें और नकदी बरामद कराने मांग की।