{"_id":"599b35b94f1c1b1b048b497a","slug":"171503344057-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर के साथ ही घायल पीड़ित का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावर के साथ ही घायल पीड़ित का चालान किया
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गगन विहार बड़ौत में एक रोडवेज डिपो के परिचालक के घर में घुसकर तीन लोगों ने लाठी-डंडो से पीटकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमले के आरोपी और पीड़ित घायल दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज घायल योगेंद्र पुत्र वीरसैन ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। घायल योगेंद्र ने बताया कि वह गगन विहार कॉलोनी, बड़ौत का रहने वाला है। रविवार की रात करीब 9:30 तीन लोग जो लाठी-डंडे और तमंचे लिए थे उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और हमला कर भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस घायल योगेंद्र और हमले के आरोपी दोनों को कोतवाली ले आई। वहां घायल ने तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई करने की बजाय आरोपी और उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित योगेंद्र ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।