{"_id":"59875f4a4f1c1b0c148b470d","slug":"171502043978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी कलंजरी में परिवार पर हमला, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़ी कलंजरी में परिवार पर हमला, पथराव
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी कलंजरी में परिवार पर हमला, पथराव
बागपत। गढ़ी कलंजरी गांव में एक परिवार पर पड़ोस के लोगों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। बाद में पथराव किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायर भी किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
गांव में ओम प्रकाश के परिवार से पड़ोस का एक परिवार रंजिश रखता है। उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। बताया जाता है कि ओमप्रकाश का बेटा गजेंद्र रविवार को गली में पशुओं को नहला रहा था। तभी विपक्षियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। बचाव में आए परिवार के रामफल, योगेंद्र, सोहनपाल और आदेश पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने पथराव भी किया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बाद में हवाई फायर भी किए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रामफल, आदेश और योगेंद्र की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। फायर का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।