{"_id":"59612e224f1c1b377f8b4602","slug":"171499541026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटीनर चालक ने किया दरोगा को कुचलने का प्रयास, बाईक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटीनर चालक ने किया दरोगा को कुचलने का प्रयास, बाईक क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर शुक्रवार की देर रात में बुलेट बाइक पर खड़े एक दरोगा को दिल्ली की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। दरोगा ने कूदकर जान बचाई, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीछा कर पुलिस ने कंटेनर चालक को रमाला मिल के पास पकड़ लिया।
शुक्रवार की देर रात में दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर तैनात दरोगा हरेंद्र प्रताप अपनी बुलेट बाइक यूपी एफ 1366 से गश्त कर जब पुलिस चौकी के सामने खड़े हुये तभी दिल्ली की ओर से आ रहे कंटेनर एचआर 55 बी 1026 के चालक ने गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह दरोगा ने कूदकर चौकी में अंदर घुसकर जान बचाई और बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद तीव्र गति से सहारनपुर की ओर भागने लगा। पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया और रमाला मिल गेट पर उसे घेरकर पकड़ लिया और बड़ौत ले आए। कंटेनर का चालक चंद्रपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। अभी तक इस मामले में दरोगा ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। कंटेनर मालिक को सूचना दे दी और उसे बुलाया, लेकिन अभी तक मालिक नहीं पहुंचा है। कंटेनर और चालक पुलिस की हिरासत में है।