{"_id":"5ab800504f1c1ba4238b7552","slug":"161522008144-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से तो नहीं हुई युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिक शराब पीने से तो नहीं हुई युवक की मौत
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत (बागपत)।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में शनिवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। अधिक शराब पीने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
शनिवार को गुराना गांव में वाल्मीकि चौपाल के पास युवक का शव मिला । बड़ौत कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस बागपत में रखा गया है। पुलिस युवक की मौत अधिक शराब पीकर होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के होंठ सूजे थे। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।