फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कॉरपोरेशन बैंक के खाते से एक लाख गायब

कॉरपोरेशन बैंक के खाते से एक लाख गायब

Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कॉरपोरेशन बैंक के खाते से एक लाख गायब
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड बड़ौत स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा में आंगनबाड़ी के खाते से दो साल पहले निकाले गए एक लाख रुपये के मामले में आंगनबाड़ी बैंक अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे आज तक न्याय नहीं मिला है।
गोपालपुर खड़ाना गांव निवासी मनु आंगनबाड़ी का वेतन बड़ौत स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा के खाते में संचालित है। इस खाते के संचालन में डेबिट कार्ड भी बैंक ने जारी किया । इस खाते से एक मार्च 2016 से लगातार चार दिन तक 25-25 हजार निकाले गए। खाताधारक महिला को इसकी खबर तक नहीं लगी, क्योंकि मोबाइल पर इन निकासी का मैसेज तक नहीं आया । इसका पता नोट बंदी के दिनों में तब चला, जब एक दिन वह अपने खाते से डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकलने पर डेबिट कार्ड का बंद होने का पता चला। बैंक शाखा में पहुंचकर पास बुक में एंट्री कराई तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसकी पासबुक एंट्री में पता चला कि उसके खाते से कई बार पैसे निकाले। जो एटीएम कार्ड के जरिये अलग-अलग जगहों से निकालने का पता चला। महिला ने बैंक मैनेजर प्रवीन जैन से जानकारी चाही तो मैनेजर कोई जानकारी नहीं दे पाए। पीड़ित महिला ने एक आवेदन पत्र मैनेजर को इस आशय से लिखकर दिया कि वह एटीएम की विडियो फुटेज निकलवाकर जांच करवाए, लेकिन बैंक मैनेजर कोई वीडियो फुटेज आदि निकलवानी जरूरी नहीं समझी और अपना इस शाखा से तबादला कराकर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे पूरा शक कि इस मामले में बैंक मैनेजर प्रवीन जैन और इसके साथ कोई इसी शाखा का बैंक कर्मचारी भी संलिप्त हुआ है। पीड़ित ने थाना बड़ौत में सितंबर 2017 में अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन आज तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने बताया कि उसे न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed