{"_id":"5d0e88598ebc3e0a3936efc7","slug":"15612334811325-baghpat-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपी अमित पर 25 हजार का ईनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरार आरोपी अमित पर 25 हजार का ईनाम घोषित
विज्ञापन
बागपत।
रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में आठ दिन पहले पंचायत में गोलियां बरसाकर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी अमित पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस दो महिलाओं समेत चार आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
16 जून को सूप गांव निवासी भूपेंद्र व उसकी पत्नी सोनिया के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी । महिला पक्ष के लोगों ने पंचायत में पिस्टल से गोलियां चलाई। इससे ग्रामीण मोहकम की मौत हो गई। गोली लगने से ग्रामीण राजीव, सुधीर और आरोपी सोनिया का फुफेरा भाई भगल सिंह घायल हो गए थे। मृतक मोहकम के बेटे मनिंद्र कुमार ने आरोपी सोनिया, उसकी बुआ बिमला देवी, फुफेरे भाई भगत सिंह, अमित, भाई अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने सोनिया, बिमला देवी, अजीत व भगत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी अमित फरार चल रहा है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी अमित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अमित पर इनाम घोषित हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हो सकेगी।