फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान की छत पर खेल रही बच्ची को लगा करंट

मकान की छत पर खेल रही बच्ची को लगा करंट

Mon, 17 Jun 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत पर खेल रही बच्ची को लगा करंट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आजाद नगर कॉलोनी में रविवार को छत पर खेल रही एक बच्ची मकानों की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। इस घटना के विरोध में कॉलोनीवासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नाराज लोगों ने कहा कॉलोनी के अधिकांश मकानों के ऊपर एक दशक से हाईटेंशन लाइन मौत बनकर झूल रही है। सैकड़ों बार निगम के अफसरों को शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब पांच साल पहले एक जेई लाइन को हटवाने को लेकर 30 हजार रुपये वसूलकर ले गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 15-20 दिन पहले करंट लगने से मयंक, हिमांशु व आरव बेहोश हो गए थे। वहीं रविवार की तड़के एक बार फिर करंट लगने से 10 वर्षीय बच्ची आरती बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान तो पूरे मकान में करंट उतर जाता है। इस संबंध मेें एक्सईएन द्वितीय प्रभारी सुधाकर ने कहा जल्द ही कॉलोनिवासियों को लाइन से छुटकारा दिलवा दिया जाएगा। मांग करने वालों मेें ेवीरेंद्र, राम कुमार, सोनू, सुमन, कृष्णा, कुतेश, पुष्पा, मुन्नी, रति कोर, करतारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed