{"_id":"5d069ba28ebc3e4d6568973b","slug":"156071413318-baraut-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में सीओ के एई से मारपीट करने पर भड़के विद्युतकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रामपुर में सीओ के एई से मारपीट करने पर भड़के विद्युतकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों की रविवार को बावली गांव में बैठक हुई। इसमें रामपुर में सीओ सिटी रामपुर द्वारा सहायक अभियंता मीटर के साथ मारपीट करने पर नाराजगी जताई। साथ ही सीओ के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया ।
इस बैठक की अध्यक्षता विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने की। संचालन एसडीओ विकास अहलावत ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि सीओ रामपुर ने सहायक अभियंता मीटर रामपुर पर हाथ उठाकर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। सहायक अभियंता मीटर शासन के निर्देश पर उपभोक्ताओं व विभाग के हित मेें काम करते आ रहे हैं, लेकिन सीओ रामपुर ने उनके साथ जो मारपीट की है, वह माफी योग्य नहीं है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में आक्रोश पनपा रहा है। एसडीओ विकास अहलावत ने बताया कि इस घटना को लेकर दो दिन पहले उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनर तले प्रदेश भर में पांच बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध किया । यदि सीओ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो निगम के तमाम कर्मचारी आंदोलन शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे, इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इसमेें जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर, खलील अहमद, आरिफ, धर्मपाल, राजीव, सुनील, धर्मेंद्र, वेद पाल, संजीव, दिनेश आदि रहे।