{"_id":"5cf42993bdec22070c091971","slug":"155950529617-kahkra-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेकड़ा क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने पति की मौत के बाद डिप्रेशन के चलते फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की विगत एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई । पति की मौत होने के कुछ दिन बाद ही पत्नी डिप्रेशन में आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति की मौत के बाद कई बार उसने आत्म हत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे पता लगने पर बचा लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात्रि में उसने मकान के कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। सुबह होने पर जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।