{"_id":"5ce5a8ddbdec2207203ad582","slug":"15585548962-baraut-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम हत्याकांड- अद्धनग्न होकर धरना और प्रदर्शन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विक्रम हत्याकांड- अद्धनग्न होकर धरना और प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील में विक्रम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी अर्द्ध नग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया और क्रमिक अनशन जारी रखा।
बुधवार को भी धरने की अध्यक्षता कर रहे राजीव फौजी ने कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ लोग प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं। जिस कारण हत्यारोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस शोरूम पर विक्रम की हत्या हुई। उस पर हत्यारा शोरूम खोलकर बैठा है और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा यदि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और शोरूम को बंद नहीं कराया तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने अर्द्धनग्न होकर धरना व प्रदर्शन जारी रखा। क्रमिक अनशन व धरने पर विरेंद्र सिंह, कपिल, सत्यवीर, अजय, कमला देवी, अन्नू, आशा, बलराम, कल्लू, अनुज, उदयवीर, तरूण, सनी चौहान, अजित सिंह आदि रहे।
उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते उनका धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं छात्र नेता एवं राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रियवृत्त राणा के नेतृत्व में छात्रों ने चल रहे धरने को समर्थन दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 25 मई तक हत्यारोपियों को पकड़ा नहीं गया तो पुलिस महानिदेशक से मिलकर पुलिस प्रशासन की शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मेरठ अनुज जावला, सौरभ सिंह, आयुष तोमर, राहुल प्रधान, अंकित धामा, बसंत तोमर, आदित्य पंवार, सचिन चौधरी, विजय राणा, गुड्डू उज्ज्वल आदि रहे।