{"_id":"5ce5a8b3bdec220745634cf2","slug":"15585548547-baghpat-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमीपुर बालैनी गांव में पांच-छह लोगों ने अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला किया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
अमीपुर बालैनी गांव निवासी अजय कुमार ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। वर्ष 2016 में पड़ोसी युवती से प्रेम विवाह किया। युवती के परिजनों के डर से वह परिवार सहित मुरादनगर जाकर रहने लगा । वह राज मिस्त्री का काम करता है। अब उसके दो बेटी हैं। 18 मई को वह अपने माता-पिता के साथ गांव पहुंचा। उसकी पत्नी के भाइयों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। उन्होंने बालैनी थाने में वारदात के संबंध में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब आरोपी उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।