फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गैंगस्टर में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
बागपत।
विज्ञापन

खेकड़ा पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे युवक को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेजा।

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। खेकड़ा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे पांच हजार के ईनामी रोहित उर्फ मंत्री पुत्र सुरेंद्र निवासी घिटौरा को गांव के ही हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ 25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि रविवार को खेकड़ा पुलिस को सूचना मिली की कि रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक घूम रहा है। वह लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार फोर्स के साथ स्टेशन के पास पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद । पकड़ा गया असलम उर्फ गुल्लू पुत्र खुर्शीद निवासी कांधला जनपद शामली का है। वह रेल में आनेे वाले राहगीरों से लूटपाट करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed