फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुठभेड़ में वरूण लुहारी और जयंत सहित एसआई व कांस्टेबल घायल

मुठभेड़ में वरूण लुहारी और जयंत सहित एसआई व कांस्टेबल घायल

Sun, 13 Jan 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में वरूण लुहारी और जयंत सहित एसआई व कांस्टेबल घायल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड पर शुक्रवार की रात्रि में दो कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मुठभेड़ में एक एसआई व एक कांस्टेबल घायल हुआ है। घायल बदमाशों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस कर्मियों को नगर के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार बदमाशों में वरुण पुत्र बाबू राम लुहारी हाल नवयुग कॉलोनी बड़ौत और जयंत उर्फ गोलू लुहारी गांव के रहने वाले हैं, उन्हें घायल अवस्था मेें बड़ौत सीएचसी से मेरठ रेफर किया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बदमाशों ने 11 जनवरी 2019 की शाम को गुराना रोड बड़ौत में सोनू कुमार पुत्र राकेश के घर में घुसकर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी । यह मामला कोतवाली में दर्ज। वहीं इसके बाद उन्होंने शुक्रवार की रात्रि ही चिकन हट होटल सराय रोड पर अमित पुत्र गजे गांव खामपुर को जान से मारने की नियत से फायरिंग की, उसका मामला दर्ज किया। गिरफ्तार बदमाश वरुण ने 16 नवंबर 2018 को राजू उर्फ राजीव पुत्र श्रद्धानंद शर्मा गुराना रोड बड़ौत को मुकदमे की पैरवी न करने पर धमकी दी, इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में मामला दर्ज कराया और वरुण तभी से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 17 जुलाई 2015 को दिल्ली बस स्टैंड पर न्यू आर्य टेंट हाउस के मालिक दीपक अग्रवाल पुत्र कृष्ण प्रकाश और उसके भतीजे विकास और भाई राजेश पर दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ फायर किए , इसमें बदमाशों की गोली से वरुण का भाई पिंटू पुत्र बाबूराम मारा गया, यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है, यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए। सीओ ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 12 बजे के लगभग वरुण और जयंत उर्फ गोलू बाइक से सराय रोड की ओर से आ रहे थे तो एसआई अभिषेक और कांस्टेबल विशाल पंवार ने उन्हें रोकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा मेें गोली चलाई। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस की जीप पर भी फायरिंग की जो शीश पर लगी। इसमें वरुण और जयंत गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एसआई अभिषेक कुमार व कांस्टेबल विशाल पंवार घायल हो गए। घायल बदमाशों को हिरासत में लिया। पुलिस सुरक्षा में पकडे़ घायल बदमाशों को मेरठ रेफर किया, जबकि एसआई और कांस्टेबल को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकडे़ बदमाशों से बरामदगी
बड़ौत। बदमाशों से नाइन एमएम की पिस्टल, पांच खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा व दो जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

वरुण का आपराधिक इतिहास
बड़ौत। वरुण पर बड़ौत, हरियाणा में संगीन धाराओं मेें 16 मुकदमे दर्ज हैं। अब वह जमानत पर बाहर था और धमकी के मामले में वांछित चल रहा था। वहीं जयंत उर्फ गोलू पर संगीन धाराओं में बागपत, बड़ौत मेें 10 मुकदमेे विचाराधीन है, वह भी जमानत पर बाहर आया हुआ था।

ये रहे मुठभेड़ में शामिल
बड़ौत। बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कोतवाल संजीव कुमार, एसएसआई रमेश सिंधु, एसआई मुनेश पाल, मानवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अवतार, विशाल पंवार, सचिन शामिल रहे।


2010 में आपराधिक दुनिया में रखा था कदम
बड़ौत। वरुण लुहारी से क्षेत्र के लोग दहशत खाने लगे थे, वर्ष 2010 में उसका मामूली मारपीट मेें नाम आया और धीरे धीरे अपराध की दुनिया में उतर आया। वह जहां देखता वहीं पर गोली चला देता और अवैध वसूली कर वह धनवान बनाना चाहता था। मुठभेड़ मेें घायल हुए दूसरा बदमाश जयंत उर्फ गोलू उसका दाया हाथ है, हर अपराध में वह उसके साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed