फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने अपने ही मकान पर की फायरिंग

युवक ने अपने ही मकान पर की फायरिंग

Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
युवक ने अपने ही मकान पर की फायरिंग
युवक ने अपने ही मकान पर की फायरिंग
विज्ञापन

दोघट। तमेलागढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात जमीनी विवाद को लेकर युवक ने अपने ही मकान पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पिता और चाचा ने अंदर कमरे में घुसकर जान बचाई। पिता ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

तमेलागढ़ी गांव निवासी सुरेश ने बताया कि जमीन के विवाद में बेटे नितिन का परिजनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात सुरेश और उसका भाई जयदेव अपने मकान पर बैठे हुए थे। उसी समय नितिन वहां पहुंचा और तमंचे से पिता और चाचा के मकानों पर फायरिंग कर दी। दोनों ने अंदर कमरे में घुसकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी चला गया। पिता सुरेश ने बेटे नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विवाद है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed