{"_id":"5bddf9c7bdec2269be33287b","slug":"151541274055-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुचलका पाबंद करने पर आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों को मुचलका पाबंद करने पर आक्रोश
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
धनौरा गांव में किसानों की बैठक हुई। इसमें भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देने के मामले में पुलिस द्वारा किसानों को मुचलका पाबंद करने पर आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने किसानों को परेशान किया तो आंदोलन होगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में धनौरा गांव के किसानों ने भाजपा नेताओं को गांव नहीं घुसने देने का ऐलान किया । गांव के बाहर बोर्ड लगाकर उस पर भाजपा नेताओं का गांव में आना मना है, लिख दिया । अगले दिन बोर्ड को किसी ने उखाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने गांव के एक दर्जन किसानों को मुचलका पाबंद कर दिया। इससे किसानों में आक्रोश है। निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने किसानों को परेशान किया तो आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान वेद सिंह ने की। संचालन नीरज वेदवान ने किया। इसमें बलजोर सिंह, नरेश शर्मा, जितेंद्र, मनोज, वेद पाल, सुमित, बब्बू, सतेंद्र, चौहल सिंह, हरपाल, महीपाल, बाबू राम, जगदीश, जितेंद्र, मनोज, हरपाल आदि रहे।