फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राशिद कॉलोनी में युवक पर हमला

राशिद कॉलोनी में युवक पर हमला

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
राशिद कॉलोनी में युवक पर हमला
बागपत।
विज्ञापन

राशिद कॉलोनी में रुपये के लेन-देन को लेकर तीन-चार लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। तमंचों की बटों से हमला कर घायल कर दिया। पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर भी किए। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में लिया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
दिल्ली के नरेला निवासी नूर हसन पुत्र जाउल हसन बुधवार को राशिद कॉलोनी बागपत में बहन के घर आया हुआ था। उसका चचेरे भाइयों से 3.50 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की शाम चचेरे भाई साजिद, आबिद समेत तीन-चार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उस पर तमंचों के बटों से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। जब वह जान बचाकर भागने लगा तो उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। तमंचे से कई हवाई फायर किए। घायल किसी तरह कोतवाली पहुंचा और अपने चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं कस्बे में काली मंदिर के पास जावेद पुत्र मेहरबान को मजदूरी के 12 हजार रुपये मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने उसकी बहन, पत्नी को उठाकर ले जाने की धमकी दी है। नई बस्ती में अहसान पुत्र शरीफ और मनना कसाई के बीच मुर्गे के मीट को लेकर मारपीट हुई। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नौराजपुर में परिवार पर हमला
बागपत। नौरोजपुर निवासी निरंजन पुत्र शीशपाल ने बताया कि बुधवार को उसके बेटे मोनू की शादी थी। हरियाणा के पतला में बारात गई हुई थी। बारात में डीजे पर नाचने को लेकर युवकों में विवाद हो गया । शाम के समय जब बारात घर लौटी तो गांव के ही पांच-छह युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें निरंजन, पुत्रवधू रीना, भतीजी बबीता, अमित निवासी नौरोजपुर व रिश्तेदार विक्की निवासी दिल्ली घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed