{"_id":"5b68a2d34f1c1b54638b6c45","slug":"141533584083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घायल मिली महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में घायल मिली महिला की मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घायल पड़ी मिली महिला की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिली थी कि कार सवारों ने महिला को जंगल में फेंका है। मौत के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के कहरका गांव निवासी मुकेश (45) शनिवार को अपने मायके गई थी। शाम करीब चार बजे उसने परिजनों को कॉल कर बताया था कि वह मुरादनगर तक पहुुंच गई है। चमरावल रोड से उसे बाइक से ले जाने की बात कही। परिजन पहुंचे, लेकिन मुकेश नहीं मिली। परिजनों ने कॉल की तो मुरादनगर पुलिस ने कॉल रिसीव की। पुलिस ने बताया कि मुरादनगर के जंगल में महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। उसका दिल्ली में इलाज कराया गया। किसानों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ कार सवार महिला को फेंककर चले गए थे। सोमवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।