फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा में छत से गिरकर छात्रा की मौत

खेकड़ा में छत से गिरकर छात्रा की मौत

Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में छत से गिरकर छात्रा की मौत
बागपत।
विज्ञापन

कस्बा खेकड़ा में बुधवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के सिर, मुंह और गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी।

खेकड़ा के रामपुर पट्टी निवासी राखी (14) पुत्री सतेंद्र कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके पिता ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे के लगभग राखी मकान की छत पर सोने जा रही थी। मुंडेर से अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा काशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा के सिर, मुंह और गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। इस संबंध में खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने लिखकर दिया है कि छत से गिरकर छात्रा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed