फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आग से 23 बीघा गेहूं व तीन बीघा ईंख जली

आग से 23 बीघा गेहूं व तीन बीघा ईंख जली

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आग से 23 बीघा गेहूं व तीन बीघा ईंख जली
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर के भेड़ापुर गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन से चिंगारी गिरने के कारण 21 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं बागपत में हिना गार्डन के पास शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण किसान की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। दूसरी तरफ गांगनौनी गांव के जंगल में ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने के कारण किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
मोहल्ला देशराज बागपत निवासी किसान उदल सिंह पुत्र मूलचंद के खेत हिना गार्डन के पास है। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। हिना गार्डन में मंगलवार को शादी समारोह था। आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से दो बीघा फसल जल गई। किसान ने हिना गार्डन मालिक के खिलाफ तहरीर दी । दोघट क्षेत्र के गांगनौली गांव निवासी किसान देवेंद्र पुत्र मंगलू के खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बुधवार को दोपहर एक बजे के लगभग ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से चिंगारी नीचे खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी। चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। किसानों ने पानी, मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की तीन बीघ गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में ब्रह्म पाल, सतेंद्र, आजाद, प्रदीप, जबर सिंह, बबलू, सुरेश, रोबिन आदि रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर के भेड़ापुर गांव निवासी किसान बबलू और करतार ने खेत ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बोई हुई थी। फसल पक कर तैयार थी। इस भूमि के ऊपर से जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। बुधवार को लाइन में फाल्ट होने के कारण चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई। चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की सूचना पर खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी । सूचना पर फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बबली की 10 बीघा और करतार की 11 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तारो की शिकायत विद्युत निगम से कई बार कर चुके हैं, लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही के चलते नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed