{"_id":"5a566dfc4f1c1b0c198b45f2","slug":"141515613692-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद भी लापता छात्र का सुराग नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद भी लापता छात्र का सुराग नहीं मिला
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। पुलिस छह दिन बाद भी छात्र देव का सुराग भी नहीं लगा पाई है। पुलिस ने 30 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की । पुलिस ने बुधवार को भी मुकारी और आसपास के जंगल में सर्च अभियान चलाया। अधिवक्ता को कई माह पहले धमकी मिली थी। वकील ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया । इस बारे में उन्होंने अब पुलिस को जरूर बताया है।
मुकारी गांव निवासी अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा राजा उर्फ देव चार जनवरी को पड़ोस में ही जागरण में गया था। वहां से ही वह लापता हो गया । बालैनी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए पांच टीमों का गठन कर रखा है। एसपी जय प्रकाश इस मामले को प्राथमिकता पर ले रहे हैं और टीमों से समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट जान रहे हैं। इसके लिए गांव के लोगों से जानकारी की जा रही है और संदिग्धों को थाने पर लाकर भी पूछताछ चल रही है। पीड़ित परिवार का कभी किसी से कोई विवाद हुआ है। इस बारे में भी जानकारी कर रही है। अधिवक्ता अमित ने बताया कई माह पहले पड़ोसी गांव के लोगों ने जमीन विवाद के एक केस में उसको धमकी दी थी। हालांकि उसको गंभीरता से नहीं लिया था और न ही उस समय पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने अब पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस अफसर हर स्तर से जांच में लगे हैं। बुधवार को भी पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। उधर एसपी जय प्रकाश ने कहा छात्र देव की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
...देवी माता बच्चे को लौटा दे, कराएंगे जागरण
बागपत। परिजन छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए मन्नत भी मांग रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चा घर पर आने के बाद माता भगवती देवी का जागरण कराया जाएगा।
मां और दादी की बिगड़ रही तबियत
बागपत। छात्र देव के लापता होने से उसकी मां पिंकी और दादी मिथलेश की लगातार तबियत खराब हो रही है। परिजन चिकित्सकों से उनका उपचार करा रहे है।
12 तारीख को होना था धूमधाम से देव का जन्मदिन
बागपत। परिजनों का कहना है कि देव 12 जनवरी को आठ साल का होगा। इस बार उसका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही थी। उसके गायब होने से सभी तैयारी पर पानी फिर गया है।