{"_id":"595d42c04f1c1b481d8b46dc","slug":"141499284160-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोली खिला दोस्तों ने निकाले रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली गोली खिला दोस्तों ने निकाले रुपये, मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरचंदपुर गांव में दोस्तों ने युवक को शराब में नशीली गोली देकर जेब से 29 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पीड़ित ने दोस्तों से रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हरचंदपुर गांव निवासी कर्म सिंह ने बताया वह 21 जून को अपने घर में बैठा था, तभी गांव के ही उसके दो दोस्त घर में आए। उन्होंने उसे शराब में नींद की गोली डालकर दे दी। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकाल कर ले गए। उसे दूसरे दिन होश आया तो इसका पता चला। जानकारी करने पर आरोपी एक दोस्त ने रुपये निकालना स्वीकार किया। उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। उसने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी अरशद उर्फ फूटल और शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।