फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शरारती तत्वों ने ढिकाना के प्राइमरी स्कूल में लगाई आग

शरारती तत्वों ने ढिकाना के प्राइमरी स्कूल में लगाई आग

Sun, 19 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने ढिकाना के प्राइमरी स्कूल में लगाई आग
बड़ौत (बागपत)। ढिकाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शनिवार दोपहर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस समय विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ढिकाना गांव मेें प्राथमिक विद्यालय नंबर एक स्थित है। शनिवार को विद्यालय की छुट्टी हो जाने के दो घंटे बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने विद्यालय मेें आग लगा दी। आग की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर प्रधान पति ब्रजपाल सिंह व प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विद्यालय के अंदर रखी चार प्लास्टिक बाल्टी, 10 चटाइयां, सीढ़ी, बच्चों की किताबें, कुर्सी, मेज सहित विद्यालय के पुराने अभिलेख जलकर राख हो गए। इस संबंध मेें प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने कोतवाली पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed