{"_id":"5b43bab84f1c1b0c278b569e","slug":"131531165368-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जेल में चलती है सुनील राठी की हुकुमत-MUZAFFARNAGAR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत जेल में चलती है सुनील राठी की हुकुमत-MUZAFFARNAGAR
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विवादों में घिरी जिला जेल में हत्या के बाद एक बार फिर साबित हो गया कि यहां लंबे समय से गड़बड़ चल रही है। जेलर और बंदी रक्षकों के बीच खुलकर विवाद हुआ। जेल में सुनील राठी की हुकुमत के किस्से आए दिन बाहर सुने और सुनाए जाते रहे हैं। जेल से ही उसने रुड़की के डाक्टर से रंगदारी भी मांगी ती। मनमाफिक बैरक, तमाम सुविधाएं, पसंद के लोगों से मिलाई जैसी तमाम बातें जो लोगों तक पहुंचती रहती है। विरोधी जिस तरह एक-एक करके अन्य जेलों में शिफ्ट हुए, उससे कहीं न कहीं यह अंदेशा है कि राठी मनमर्जी का खेल रहा है। बागपत जेल में चम्मच के चाकू, चाकू और मोबाइल मिलना तो आम ही है। पिछले वर्ष तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जिला जेल की जांच कराई तो जेल से एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए थे। बंदियों और बंदी रक्षकों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। जेलर और बंदी रक्षकों का मामला डीएम ऋषिरेंद्र कुमार तक पहुंच चुका है। बंदीरक्षकों की संख्या और स्टाफ के कम होने का रोना रोया जाता रहा है। दूसरी तरफ सिस्टम की अंधेपन से राठी जेल में धीरे-धीरे अपना साम्राज्य खड़ा करता चला गया। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान बागपत जेल में शिफ्ट किए गए सुनील राठी को अन्यत्र जेल में शिफ्ट करने को लेकर कई बार हंगामे हुए। राठी के गैंग के बदमाशों के किस्से भी जेल से बाहर खूब सुने जाते हैं। राठी का दाएं हाथ कहे जाने वाले विक्की सुन्हैड़ा के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है।
प्रमोद राठी गैंग से मिला तो बढ़ गई ताकत
बागपत। जिला जेल में सुनील राठी गैंग की टक्कर कई बार एक लाख के इनामी रहे अजित उर्फ हप्पू गैंग से हो चुकी है। जेल प्रबंधन ने हप्पू को मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया। प्रमोद राठी और सुनील राठी गैंग ने बागपत जेल में हाथ मिला लिए, इस कारण सुनील राठी की ताकत बढ़ गई।
विज्ञापन
प्रमोद राठी गैंग से मिला तो बढ़ गई ताकत
बागपत। जिला जेल में सुनील राठी गैंग की टक्कर कई बार एक लाख के इनामी रहे अजित उर्फ हप्पू गैंग से हो चुकी है। जेल प्रबंधन ने हप्पू को मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया। प्रमोद राठी और सुनील राठी गैंग ने बागपत जेल में हाथ मिला लिए, इस कारण सुनील राठी की ताकत बढ़ गई।
विज्ञापन