फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौकरी न मिलने से आहत युवक ने जान दी

नौकरी न मिलने से आहत युवक ने जान दी

Mon, 09 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नौकरी न मिलने से आहत युवक ने जान दी
बागपत।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में नौकरी न मिलने से आहत होकर युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव नलकूप के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के भेजा। मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। उधर, पिता का कहना है कि चीनी मिल ने उनका बकाया भुगतान नहीं किया। जिस कारण वह कर्ज नहीं चुका पाए। इस वजह से बेटा टेंशन में था।
मृतक सुरेंद्र (24) पुत्र बीर सैन फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला था। शनिवार की शाम वह घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली की कि सुरेंद्र का शव जंगल में नलकूप के कमरे में फांसी पर लटका है। युवक की मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण खेत में नलकूप पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से नीचे उतारा। मृतक युवक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे परिवार के लोगों को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इस संबंध में पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पिता ने बताया कि उनके पांच बीघा कृषि भूमि है। बैंक से ऋण लेकर दो बेटियों की शादी की, लेकिन वे बैंक का कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। सहकारी चीनी मिल भी उनके गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा है। मृतक सुरेंद्र बीए तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी में लगा था, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इससे वह तनाव में था। इसी से आहत होकर उसने आत्मह्त्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहिता था सुरेंद्र
बागपत। मृतक सुरेंद्र अविवाहित था। वे चार भाई-बहन है। सबसे बड़ा भाई रविंद्र ट्रक चलाता है। उसे छोटा मृतक था। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed