{"_id":"5a8b2aa24f1c1b8e238b9895","slug":"131519069858-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत(बागपत) ।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार की रात में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बच्चे की मौत हो गई और दंपति घायल हो गई। इसी दौरान कार चालक ने बाइक मिस्त्री को टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है । हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
खेड़की निवासी सुरेश पाल अपनी पत्नी मंजू और पांच साल के बेटे आलोक को लेकर सोमवार को बड़ौत आए । देर शाम जब वे बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बेटा आलोक की मौत हो गई और सुरेश और मंजू घायल हो गई। इसी दौरान मिस्त्री आसिफ पुत्र यासीन निवासी इस्लामाबाद मोहल्ला बड़ौत बच्चे को बाइक पर बैठाकर अस्पताल जाने लगा तो सामने से आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे आसिफ के दोनों पैरों में चोट लग गई । इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की। इससे हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को लोगों से बचाकर हिरासत में लिया और ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में लिया । पुलिस ने घायल आसिफ को मेरठ में भर्ती कराया। सुरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात इस हादसे में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।