फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसएफ जवान की पत्नी लापता

बीएसएफ जवान की पत्नी लापता

Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी लापता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रामबाग कॉलोनी में बुधवार की रात में बीएसएफ के जवान की पत्नी लापता है। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गीता तोमर पत्नी रूपेंद्र रामबाग कॉलोनी की रहने वाली है। उसका पति रूपेंद्र बीएसएफ में पुंज राजौरी में सीमा पर तैनात है। गीता तोमर के दो बच्चे हैं। एक बेटा उसके साथ ही रहकर ही पढ़ता है, जबकि बेटी बाहर स्कूल में पढ़ती है। बुधवार की रात में वह अपने बेटे नीशू के साथ घर में सो रही थी। 11 बजे तक वह घर में थी। सुबह जब नीशू उठा तो उसकी मां गायब थी और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इसकी सूचना उन्होंने रूपेंद्र को दी और वे बृहस्पतिवार की शाम यहां पहुंचे और कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। पति ने बताया कि लुहारी गांव के एक व्यक्ति पर गीता तोमर के 15 लाख रुपये उधार हैं, लेकिन वह उसे नहीं दे रहा है। उसने कई बार उसे मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की थी। उन्होंने यह भी बताया कि गीता का मोबाइल स्विच ऑफ है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि फिलहाल मामले को गुमशुदगी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed