{"_id":"5a5baf4d4f1c1b8e268b4659","slug":"131515958093-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश की हत्या के मामले में नया मोड़ आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकाश की हत्या के मामले में नया मोड़ आया
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के असारा गांव के जंगल में आकाश की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने रविवार को देर शाम रमाला थाने पहुंचकर अपने प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
तीन दिन पहले असारा गांव के जंगल में बाइक पर भभीसा जा रहे आकाश की हत्या कर दी । इस मामले में रामेश्वर निवासी भभीसा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जबकि मृतक किशोर आकाश की मां प्रमिला निवासी गौरीपुर ने उसे साथ लेकर जा रहे दोनों युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। रविवार को नया मोड़ आ गया है, जबकि मृतक की मां प्रमिला रमाला थाने पहुंचे। प्रमिला ने रमाला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पति सत्यवान की मौत होने के बाद हेवा गांव निवासी अनिल उनके घर पर ही रहने लगा था। उसका बेटा आकाश इसका विरोध करता था। एक माह पहले वह शामली जनपद के किवाना गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने चली गई । इसी दौरान अनिल भट्ठे पर पहुंच गया और वह भी उसके साथ रहने लगा । अनिल के पास भभीसा निवासी बबलू और कंवर पाल भी आते हैं। आकाश ने इसका विरोध किया तो अनिल ने आकाश को पीटकर भगा दिया। तीन दिन पहले इन तीनों ने आकाश की हत्या करने की योजना बनाई और ट्रैक्टर खराब होने का कारण बताकर आकाश को बाइक पर उनके साथ भेजा। इन तीनों ने साजिश कर उसके बेटे की हत्या की है। उसने रमाला थाने में अनिल निवासी हेवा थाना छपरौली व बबलू, कंवर पाल निवासी भभीसर जनपद शामली के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर लेकर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।