फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश

महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश

Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश
बागपत। माता कॉलोनी में सौतन ने पति और परिजनों के साथ मिलकर महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस संबंध में महिला ने पति, सौतन सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार ने अपनी बेटी अंबे रानी की शादी 6 मई 2011 में माता कॉलोनी बागपत निवासी महेश पुत्र धन सिंह के साथ की । शादी के कई साल तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन दो साल पहले पति के दूसरी महिला से संबंध हो गए। कुछ दिन पहले पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। 12 अप्रैल को पति उसकी सौतन को लेकर घर पहुंचा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की। पति, सौतन समेत पांच लोगों ने महिला को कमरे में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर घर से भाग निकली। इस संबंध में पीड़ित महिला अंबे रानी ने पति महेश, सौतन राधा, प्रकाश, राजू, सतीश निवासी माता कॉलोनी बागपत के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed