फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में विवाहिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताए हैं।
विज्ञापन

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी गीता शर्मा की शादी 13 साल पहले मौजिजाबाद नांगल गांव के अनुज से हुई । शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वाले के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार किया। आरोप है कि पति ने ससुराल वालों पर तमंचा तान दिया और उन्हें घर से भगा दिया था। मृतका के भाई जितेंद्र ने पति अनुज, ससुर रामपाल, सास कृष्णा, जेठानी सीमा के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ा
दोघट। पलड़ी गांव निवासी साहिब पुत्र लियाकत ने बताया कि उसके बड़े भाई गयूर का साला अपनी बहन को लेने आया था। उन्होंने भेजने से इंकार कर दिया और उसने उन पर हमला बोल दिया। उसके सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed