{"_id":"5c5f325abdec22281746f9da","slug":"121549742682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार सौ लीटर शराब पकड़ी, 13 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े चार सौ लीटर शराब पकड़ी, 13 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जिले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मिलावटी व अवैध शराब बिक्री को लेकर अभियान चलाया। ईंट भट्ठों पर छापे लगाकर चेकिंग की। पुलिस अधिकारी शुक्रवार की रात में अलग-अलग स्थानों पर 13 लोगों को गिरफ्तार कर साढ़े चार सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रातभर राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग कराई।
सहारनपुर में मिलावटी शराब पीकर लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी अलर्ट है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने शुक्रवार की रात में मिलावटी व अवैध शराब की धरपकड़ अभियान चलाया। ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर चेकिंग की। कोतवाली पुलिस ने खुब्बीपुर निवाड़ा गांव से कुंवरपाल पुत्र फेरू कश्यप, ईश्वर पुत्र नौराज व सूरज पुत्र जिन्नी को गिरफ्तार कर छह पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। बड़ौत कोतवाली पुलिस छोटू पुत्र बाबूराम निवासी कोताना से एक पेटी शराब, जयवीर पुत्र जिले सिंह निवासी मलकपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 बोतल देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शादाब पुत्र कल्लू खां निवासी अमीनगर सराय, ओमपाल पुत्र चरण सिंह निवासी हजूराबाद गढ़ी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 173 पव्वे देसी शराब बरामद की।
छपरौली पुलिस ने जुम्मा पुत्र गिरवर, लोकेश पुत्र गिरवर निवासी शबगा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 98 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। दोघट पुलिस ने संदीप पुत्र रामपाल निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर 96 पव्वे देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने टीम के साथ शनिवार को ईंट भट्ठों पर शराब बिक्री की शिकायत पर छापे लगाए। चांदीनगर थाना पुलिस ने नेत्रपाल उर्फ काला पुत्र मदन निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर 96 पव्वे बरामद किए। बालैनी पुलिस ने दीपक पुत्र ईश्वर निवासी पटोली थाना चांदीनगर को गिरफ्तार कर 48 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। खेकड़ा पुलिस ने राम निवास पुत्र भजन लाल निवासी सुभानपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
शराब तस्करी रोकने के लिए गठित की टीम
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में मिलावटी व अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।