फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोतवाली पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप

कोतवाली पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप

Sat, 01 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप
कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

बागपत। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में एसपी से मुलाकात कर एक पुलिसकर्मी पर गाली गलौच एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विहिप कार्यकर्ताओं ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोविनि गेस्ट हाउस के पास तीन अगस्त को गोवंश के अवशेष मिले थे। विहिप के मीडिया प्रमुख सुनील मुखिया ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनील मुखिया का कहना है कि उनके मोबाइल पर मुकदमे से संबंध में संदिग्ध मैसेज आया था। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे वह कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री पप्पन राणा, ब्रज मोहन भारद्वाज, अमित तितरौदा, राजवीर सिंह, धर्मेंद्र खेवाल, प्रदीप गोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed