{"_id":"5a020f0f4f1c1b8d698ba044","slug":"121510084367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा चौकी इंचार्ज को कार से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा चौकी इंचार्ज को कार से कुचलने की कोशिश
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही समेत पांच पुलिस वालों को शराब तस्कर ने लग्जरी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। घेराबंदी करने पर आरोपी गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उससे 34 पेटी शराब बरामद की है।
चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही टीम के साथ मंगलवार को शाम के समय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा की ओर से एक लग्जरी गाड़ी आती दिखाई दी। चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया । आरोपी चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाए ओर तेज कर दी। पुलिस वाले आगे बढ़े तो उनको कुचलने का प्रयास किया। एसआई निरंजन सिरोही के अलावा एचसीपी हंसराज सिंह, कांस्टेबल सिराज, धर्मेंद्र और योगेंद्र ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घेराबंदी होने पर आरोपी सड़क किनारे गाड़ी को छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 34 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब निकाय चुनाव के लिए लाई जा रही थी। पकड़े गई गाड़ी नई है। उसकी नंबर प्लेट पर अस्थाई नंबर डला है। चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही का कहना है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।