{"_id":"5998a0d74f1c1bb2098b4a72","slug":"121503174871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में कैरोसीन से पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय में कैरोसीन से पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में दो स्थानों पर केरोसिन में केमिकल मिलाकर पेट्रोल और डीजल बनाने का एसडीएम की छापामारी में भंडाफोड़ हुआ है। इससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस टीम ने मौके से केरोसिन के ड्रम, मिलावटी पेट्रोल-डीजल और उपकरण बरामद किए हैं।
कस्बा अमीनगर सराय में पिछले कुछ समय से अवैध तरीके से पेट्रोल-डीजल बनाने की अफसरों को शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने कस्बा में माता मंशा देवी मंदिर के पास स्थित बंद पड़े हुए मकानों पर छापामारी की। आरोपी पुलिस को देखकर पहले ही वहां से भाग गए। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो वहां केरोसिन के काफी ड्रम और अन्य उपकरण रखे मिले। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की दुर्गंध वाले तेल भी मिला। सूत्रों के अनुसार केरोसिन में केमिकल की मिलावट करके तैयारी की गई है। एसडीएम ने बताया छापामारी में केरोसिन और मिलावट करने का सामान बरामद हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छापेमारी में इंस्पेक्टर तेजेंद्र पाल सिंह, चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह, एसआई रजनीश आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र में करते है नकली डीजल-पेट्रोल की सप्लाई
अमीनगर सराय। सूत्रों से पता चला आरोपी नकली डीजल और पेट्रोल की डौला, बसौद, गौसपुर, तिलपनी समेत आसपास के गांवों में सप्लाई करते हैं।
राशन डीलरों की मिलीभगत से चल रहा कारोबार
अमीनगर सराय। अवैध कारोबार कुछ राशन डीलरों की मिलीभगत से चल रहा है। डीलर उनको केरोसिन उपलब्ध कराते हैं। अफसर इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में डीलरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
सफेदपोश लगे सिफारिश में
अमीनगर सराय। पुलिस सूत्रों की माने तो इस काले कारोबार का पर्दाफाश होते ही सफेदपोश के फोन अफसरों के पास आने शुरू हो गए थे। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा।