{"_id":"5c9145e5bdec22142c5cac76","slug":"11553024485-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों से पिटवाने की धमकी दी तो कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके वालों से पिटवाने की धमकी दी तो कर दी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में महिला नफीसा की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति को मायके वालों से पिटाई कराने की धमकी देने पर उसकी हत्या की गई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गायत्रीपुरम मोहल्ले में सोमवार को नफीसा की उसके ही पति वकील ने चाकू से गला रेत कर हत्या की। मृतक के पिता गाजूद्दीन निवासी रटौल ने पति वकील, ससुर शकील, सास फिरदौस, देवर साकिब व आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश को सूचना मिली की कि आरोपी पति वकील घर के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी की दो चाकू से गला रेतकर हत्या करना स्वीकार किया।
एसपी ने बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। एक साल पहले मृतक नफीसा ने पति वकील को अपने भाइयों से पिटवाया। छह माह पहले भी मृतका ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की और आए दिन महिला आयोग में शिकायत करने की धमकी देती थी। 31 मार्च को मृतका के भाई की शादी थी। सोमवार को उसे अपनी पत्नी को मायके छोड़ने जाना था। मायके जाने से पहले दोनों में विवाद हो गया। मृतका ने पति को फिर अपने भाइयों से पिटवाने की धमकी दी। इस क्षुब्ध होकर वकील ने पहले रस्सी से उसका गला घोंट दिया, लेकिन वह बच गई। इसके बाद उसने दो चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। एक चाकू को शव के पास चारपाई पर रख दिया और दूसरे चाकू को अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। एसपी ने बताया अन्य चार आरोपी अभी फरार है। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अकेले ने ही की पत्नी की हत्या
बागपत। आरोपी वकील ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने पैतृक गांव सिवाल खास जनपद मेरठ जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अकेले ही पत्नी की हत्या की है। घटना के समय उसके परिवार वाले गाजियाबाद शादी समारोह में गए हुए थे।
छेड़छाड़ के मुकदमे में गया था जेल
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील छेड़छाड़ के मुकदमे में पहले भी जेल गया । ढाई साल पहले जब उसकी शादी नफीसा तय हुई तो इन्ही दिनों उसने एक युवती से छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसे जेल भेजा। इसे लेकर नफीसा के मायके वालों ने शादी करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में समाज के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।