{"_id":"5bcf78bfbdec2269bd06a060","slug":"11540323519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई पर जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
खेकड़ा बिजलीघर के लाइनमैनों ने सीओ दिलीप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर जेई पर जाति सूचक शब्द बोलने एवं अवैध उगाही का दबाव बनाने के आरोप लगाए है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जाकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा बिजलीघर के लाइनमैन सचिन, अमित, विकास ने सीओ को बताया कि तीनों दलित हैं और बिजलीघर में कई साल से संविदा पर काम कर रहे हैं। बिजलीघर में तैनात दो जेई उन्हें जाति सूचक शब्द बोलते हैं। उन पर अवैध उगाही करने का दबाव बनाते हैं। जब उन्होंने उगाही करने से मना किया तो उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। पूर्व में भी लाइनमैन कुलदीप को हटाकर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जेई उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। 20 अक्तूबर को उन्होंने खेकड़ा थाने में जेई के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जेई की रिश्वत देते वीडियो भी वायरल हो चुकी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।