फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में डॉक्टर और फामर्रसिस्ट पर गिरेगी गाज-Meerut

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में डॉक्टर और फामर्रसिस्ट पर गिरेगी गाज-Meerut

Thu, 18 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में डॉक्टर और फामर्रसिस्ट पर गिरेगी गाज-Meerut
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वार्ड ब्वाय और फार्मा प्रशिक्षु छात्र पर मुकदमे के बाद स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने भी जांच शुरू कर दी है। सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाह की ओर से गठित टीम ने घटना के वक्त इमरजेंसी में तैनात डॉ. भूपेंद्र कुमार और फार्मेसिस्ट मोहित त्यागी की लापरवाही पाई है। सीएमएस ने प्रमुख सचिव और डीजी हेल्थ को दोनों के निलंबन की संस्तुति भेजी है। निगरानी नहीं रखने और पुलिस को देरी से सूचना देना भी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस ने मामले की जांच के लिए डा. सुनील कुमार, डा. अशोक लाठियान एवं डा. अंजू बाला की टीम बनाकर जांच कराई। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सक व फार्मेसिस्ट की लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने रात के समय एक बार भी मरीज को नहीं देखा। उनकी मौजूदगी में बड़ी घटना हुई है। उनके द्वारा गठित टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। जिस चिकित्सक या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रमुख सचिव लखनऊ एवं डीजी हेल्थ को दोनों के निलंबन की संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन

उधर, डा. भूपेंद्र कुमार का कहना है कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। रात्रि में 10:45 बजे उन्होंने बुखार से पीड़ित छात्रा को जनरल वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कह दिया था, लेकिन मरीज के तीमारदारों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में ही रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की टीम ने लिए बयान, नहीं मिलेगी माफी
बागपत। सीएमओ डा. सुषमा चंद्रा की ओर से गठित तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। टीम ने घटना के वक्त वार्ड में भर्ती रहे मरीज इस्लाम से जानकारी जुटाई। पीड़ित छात्रा से भी पूछताछ की। टीम बृहस्पतिवार को जांच पूरी कर सीएमओ को रिपोर्ट देगी। इस टीम में एसीएमओ डा. जितेंद्र वर्मा, एसीएमओ डा. भुजवीर, महिला चिकित्सक डा. शिल्पी ने बताया कि जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। सीएमओ का कहना है कि जिसके स्तर से भी चूक हुई होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed