{"_id":"5b75d87b42c79226ab442969","slug":"11534449787-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक दंपति पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल संचालक दंपति पर हमला
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। छह बदमाशों ने स्कूल मालिक दंपति पर हमला किया। दंपति ने थाना सिंघावली अहीर में तहरीर दी।
खेकड़ा निवासी गजेंद्र धामा ने बताया कि उनका पिलाना ढिकोली रोड पर पब्लिक स्कूल है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद छह बदमाश आ धमके ओर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, इसकी सूचना उसकी पत्नी सुमन धामा ने 100 पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस को आता देखकर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए, इसकी जानकारी उन्होंने थाना पुलिस को दे दी है। थाना इंचार्ज सिंघवाली ने बताया कि मामले की जांच चल रही है
गोवंश के अवशेष मिले, गांव में तनाव
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के विनयपुर गांव के रटौल - सिरोली मार्ग की पूर्वी यमुना नहर के मोती की पुलिया के पास खेत में बछड़े के अवशेष बरामद हुए हैं। गांव में तनाव पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने गांव के शिव मंदिर पर पंचायत की। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विनयपुर गांव में एक घुमंतू बछड़ा दो दिन पहले गायब हो गया। बछड़े को गांव के आसपास तलाश गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर गांव वालों को बछड़े के कुछ अवशेष सिरोली - रटौल मार्ग की पुलिया के पास मिले, इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना रटौल चौकी में दी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घंटों बाद पहुंची। ग्रामीणों की पंचायत के बीच लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पहुंचे और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
भैंस चोरों को दबोचा, पीटा
बागपत। हरियाणा के गढ़ मिर्कपुर गांव निवासी तीन युवकों को मेवला गांव के ग्रामीणों ने भैंस चोरी करते दबोच लिया, जहां ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मेडिकल प्रशिक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के मेवला गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित गढ़ मलखपुर गांव निवासी तीन युवक उसके भाई जशवीर के घेर में घुसे और भैंस चोरी कर जाने लगे। कहा कि भैंस खुलते देखकर गांव के कई लोगों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया, जहां ग्रामीणों ने तीनों युवकों की खूब धुनाई की और सूचना देकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने तीनों आरोपी संजय, फिरोज व विशाल का मेडिकल प्रशिक्षण कराया। वही आरोपियों का कहना है कि डौला गांव में मजदूरी करते हैं। कहा कि वह गाधी गांव में एक व्यक्ति के घर में मजदूरी लेने जा रहे थे, उन्होंने कोई भैंस चोरी नहीं की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।