फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईद का सामान खरीदने आई पत्नी को सरेबाजार पीटा

ईद का सामान खरीदने आई पत्नी को सरेबाजार पीटा

Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ईद का सामान खरीदने आई पत्नी को सरेबाजार पीटा
बागपत। ईद के लिए बाजार में सामान खरीदने आई पत्नी की पति ने सरे बाजार पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जब वह घर पहुंची तो उसे बेहोश होने तक पीटता रहा। विवाहिता किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी साजिदा पत्नी इमरान शुक्रवार को अपनी ननद के साथ बागपत स्थित बाजार में ईद के लिए सामान खरीदने आई । उसने बताया सामान खरीदने में उसे थोड़ी देर हो गई तो पति वहां पर आ धमका और उसकी सरे बाजार पिटाई की। उसके बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा। पति का जुल्म यहीं पर ही नहीं रुका, जब वह घर पहुंची तो पति ने कमरे में बंद कर डंडे से उसकी तब तक पिटाई की, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। पूरी रात उसे कमरे में बंधक बनाकर भूखा और प्यासा रखा। शनिवार की सुबह वह किसी तरह पति के चंगुल से भाग निकली। उसने कोतवाली में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसके भाइयों ने रिश्ता-नाता खत्म कर दिया था। अब उसकी कोई मदद नहीं करता। पति आए दिन इसी तरह उसके ऊपर जुल्म करता है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed