{"_id":"59ac5fb44f1c1b0f278b4fb2","slug":"11504468916-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघावली की किशोरी का अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंघावली की किशोरी का अपहरण का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर गांव की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
सिंघावली अहीर गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी 23 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसको आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली बसौद गांव के दूसरे समुदाय के तीन लोग उसकी बेटी को अपहरण करके ले गए है। जानकारी करने के बाद भी आरोपियों के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। उसका कहना है कि उसकी बेटी आरोपियों के कब्जे में है। उसने अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर आरोपी नूर मोहम्मद, फिरोज और खैर मोहम्मद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
युवती समेत तीन के खिलाफ एफआईआर
बागपत। निवाड़ा गांव की महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी युवती हीना निवासी निवाड़ा, बज्जू और दानिश निवासी बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।