{"_id":"59ac5fb14f1c1beb278b50af","slug":"11504468913-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुट्ठी में पलायन कर रहे दस परिवारों को पुलिस ने रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुट्ठी में पलायन कर रहे दस परिवारों को पुलिस ने रोका
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी प्रधान राज कुमार और उसके चाचा ऋषिपाल की गिरफ्तार न होने पर ब्राह्मण पुट्ठी गांव के दस परिवार ने पलायन करने का प्रयास किया। उनका आरोप है आरोपी प्रधान खुलेआम घूम रहा है और धमकी दे रहा हैं। पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर रोका।
पीड़ित लोगों ने कहा ग्राम प्रधान राज कुमार ने उनका गांव में रहना मुश्किल कर दिया। चुनाव में उनके पक्ष में वोट न देने पर 31 अगस्त को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। कोतवाली में मुकदमा दर्ज गया। अगले ही दिन उनकी पुत्रवधू के साथ आरोपी प्रधान राज कुमार और उनके चाचा ने अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । इसके बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके भय से पलायन को मजबूर हैं। रविवार सुबह उन्होंने पलायन की तैयारी कर ली और घर का सामान ट्रैक्टर और बुग्गी में लादे । इसका पता चलते ही पुलिस अफसर टेंशन में आ गए। कोतवाली पुलिस तुरंत गांव में पहुंची। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कोतवाली एसएसआई धमेंद्र सिंह सिंघु ने पीड़ितों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पीड़ित परिवार गांव में रहने को तैयार हुए।
पलायन रुकवाने वाले पूर्व प्रधान
समेत कई को मिली धमकी
बागपत। रालोद नेता एवं पूर्व प्रधान पंडित नीरज शर्मा और विद्याराम भाटी ने कहा वे गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर पलायन कर रहे लोगों को समझा - बुझाकर गांव में ही रोक रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी प्रधान और उनके साथियों ने उनको फर्जी केस में फंसवाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। इस मौके पर संतकुमार, नितिन, कोसिंदर सोनू, दीपक, रामेश्वर, प्रदीप, हरिराम, सुदेश, डब्बू, देवेंद्र, सुनीता, सरिता आदि रही।