{"_id":"5c992fe9bdec22144a272bc7","slug":"111553543145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से मारपीट, नगदी लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नया गांव हमीदाबाद के पास पशु व्यापारी को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 65 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नया गांव हमीदाबाद निवासी वहीद पुत्र रसीद ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। सोमवार की दोपहर घर से 65 हजार रुपये लेकर बागपत में भैंस खरीदने जा रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव से आगे पहुंचा तो दो लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 65 हजार रुपये लूटकर ले गए। उसने बताया कि ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। ससुर और साले ने हमला कराया। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत लगा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।