{"_id":"5c6c5dbbbdec222be73590d0","slug":"111550605755-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम रटौल के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम रटौल के जंगल में 18 फरवरी की रात्रि में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मेरठ के ग्राम खिवाई निवासी बदमाश सफात पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। साथ ही मुठभेड़ में खेकड़ा थाने मे ंतैनात कांस्टेबल देवेश कसाना भी बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के अन्य साथी जंगल में भाग गए। इसके बाद थाना पुलिस ने घायल बदमाश सफात और घायल कांस्टेबल देवेश कसाना को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को बदमाश सफात का चालान कर न्यायालय पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।