फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत के ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 16 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत के ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी ट्रक चालक की दिल्ली के नरेला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ट्रक चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी वाजिद (28) शुक्रवार को सोनीपत के एक भट्ठे से ट्रक में ईंट लेकर दिल्ली जा रहा था। जब वह नरेला के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। चालक वाजिद ट्रक में फंस गया। पुलिस और लोगों ने किसी तरह ट्रक की खिड़की काटकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके घायल तीन साथियों का अस्पताल में इलाज कराया गया। शुक्रवार को मृतक का शव बागपत पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed