{"_id":"5b9eabeb867a557ff129c78b","slug":"111537125355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के रूपये मांगने पर युवकों ने तमंचा ताना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल के रूपये मांगने पर युवकों ने तमंचा ताना
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में पेट्रोल लेने को लेकर हुए विवाद के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे तान दिएं। बाद में शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ और उन्होंने बाइक समेत एक को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अभी जांच कर रही है। उधर, बावली गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
बावली गांव में सड़क के किनारे बासेराम कश्यप पेट्रोल बेचता है। रविवार की शाम बाइक पर तीन युवक आए ओर उन्होंने बोतल मेें पेट्रोल मांगा, रुपये मांगने पर उन्होंने रुपये भी नहीं दिए, बाद मेें तीन युवक बाइक पर आए और उन्होंने वहां पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि परिवार के लोगों पर तमंचा तन दिए और मारने का प्रयास किया, शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो दो युवक भाग निकले, लेकिन एक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, ग्रामीणों ने एक तमंचा भी पुलिस को दिया और कहा कि पकडे़ युवक से मिला है और दो कारतूस भी है। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। इसी दौरान काफी संख्या मेें कश्यप समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पकडे़ गए युवक ने नाम विनीत पुत्र इकबाल खेड़ा हटाना का है, जब विनीत से बातचीत की तो उसने बताया कि पेट्रोल लेते समय स्वयं उसके साथ मारपीट की। इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।