फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समय अभाव के चलते हप्पू को कोर्ट में पेश किया

समय अभाव के चलते हप्पू को कोर्ट में पेश किया

Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
समय अभाव के चलते हप्पू को कोर्ट में पेश किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्थान के देवली से एक लाख के इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू को शुक्रवार को पकड़कर लाई एसओजी टीम और पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतवाली में देर रात तक उससे पूछताछ की। उससे क्या पूछताछ हुई, पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है और यह कह रही है कि समय के अभाव में उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसका न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर ही पूछताछ होगी और उससे हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
बड़ी आसानी से एसओजी टीम राजस्थान के देवली से एक लाख के इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू को पकड़ ले आई और न उससे हथियार ही मिला और न ही उसका कोई साथी ही हत्थे चढ़ा। हालांकि शुक्रवार की देर रात तक एसपी व अन्य अधिकारियों ने अजित उर्फ हप्पू से पूछताछ की और उन्हें काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, लेकिन जब इस संबंध में एसपी जयप्रकाश से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी उसने कुछ नहीं बताया है अब समय अभाव के चलते उसे न्यायालय में पेश किया गया है और न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उससे गहन पूछताछ होगी। फिलहाल वह 22 मामलों में बड़ौत कोतवाली से वांछित हैं। उन्ही मामलों में उसे न्यायालय में पेश किया । उन्होंने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद पूछताछ होगी।
विज्ञापन


पूरी रात नहीं सोया अजित उर्फ हप्पू
बड़ौत। एक लाख का इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू बड़ौत कोतवाली की हवालात में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पूरी रात सोया नहीं और हवालात में टहलता रहा। पुलिस ने कड़ा पहरा बैठाया हुआ था। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। अजित उर्फ हप्पू हवालात में गंभीर मुद्रा में था। हालांकि कोतवाली के बाहर इर्द-गिर्द उसके लोग भी नजर रखे रहे, लेकिन उनकी कोतवाली के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। अजित हप्पू के पकड़े जाने की खबर से बावली गांव उसके संबंधी लोग काफी मायूस रहे। जबकि विरोधी पक्ष खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली वालों से भी उठा हप्पू का भय
बड़ौत। एक लाख के इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू के पकड़े जाने के बाद जिन लोगों से उसके नाम से वसूली। वे भी अब काफी खुश नजर आए। सूत्रों के अनुसार बावली गांव के आसपास के भट्ठों से प्रतिमाह उसके नाम से वसूली जाती है। अब भट्ठे मालिकों पर भी उसका भय उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed